पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव की कराईकेला स्थित पंचायत भवन में शुक्रवार को जनगणना की तैयारी को लेकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के बीच जनगणना किट का वितरण किया गया। इस मौके पर मौजूद बीडीओ भीषम कुमार ने कहा कि जनगणना देश का महत्वपूर्ण कार्य है, जिससे सामाजिक एवं आर्थिक आंकड़े जुटाए जाते हैं।