बिदुपुर: मधुरापुर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरू, श्रद्धालु भक्ति में डूबे
वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड अंतर्गत मधुरापुर में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया है। इसको लेकर शनिवार को पूरे गांव में श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष शामिल हुए। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और जयकारों से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।