डुमरा: सीतामढ़ी नगर निगम की सशक्त स्थाई समिति के चुनाव में चार पार्षद निर्विरोध निर्वाचित
सीतामढ़ी। नगर निगम सीतामढ़ी की सशक्त स्थायी समिति के चुनाव में चार पार्षद निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। निर्वाचित सदस्यों में सीमांत शेखर, अंशुल प्रकाश, अताउल्लाह रहमानी एवं सीमा देवी शामिल हैं। नगर निगम कार्यालय में निर्धारित प्रक्रिया के तहत सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर चुनाव संपन्न कराया गया है।