ग्यारसपुर: पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी आख़िरकार पकड़ा गया, 7 टीमों की मेहनत लाई रंग
विदिशा जिले के ग्यारसपुर में पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए दुष्कर्म आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बालक से दुराचार के मामले में आरोपी संदीप आदिवासी हिरासत से भाग निकला था, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। शनिवार दोपहर 12 बजे एसपी रोहित काशवानी के निर्देश पर गठित 7 टीमों ने लगातार दबिश और तकनीकी मदद से आरोपी को पकड़ लिया।