अम्बाला: शहर की मोटर मार्केट में ओमिनी वैन की मरम्मत करने के दौरान गाड़ी के नीचे दबकर एक मिस्त्री की हुई मौत
Ambala, Ambala | Mar 2, 2024 अंबाला शहर मोटर मार्केट में एक लोडिंग ओमिनी वैन की रिपेयरिंग कर रहे मैकेनिक की गाड़ी के नीचे दब जाने के कारण मौत हो गई। राजकुमार नामक मैकेनिक अपनी दुकान पर एक लोडिंग ओमिनी वैन के नीचे बैठकर रिपेयरिंग कर रहा था उसी समय पास ही एक ट्रक की भी रिपेयरिंग का भी काम चल रहा था। अचानक ट्रक पीछे आ गया और ओमिनी वैन से टकराया जिसके कारण मिस्त्री की मौत हो गई।