अम्बाला: पंचकूला से अयोध्या राम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे परिवार की कार बलदेव नगर में हुई दुर्घटनाग्रस्त, चालक की हुई मौत
Ambala, Ambala | Mar 2, 2024 बलदेव नगर में बीती रात एक कार रोड पर खड़ी बिजली के खंभों से लोड ट्राली के साथ जा टकराई। परिवार कर में सवार होकर पंचकूला से अयोध्या जा रहा था। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। थाना बलदेव नगर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कारगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।