महरौनी: ग्राम सेमरा भागनगर निवासी युवक ने पैसों के लेनदेन में इंस्टाग्राम पर रील अपलोड कर फांसी लगाकर की आत्महत्या
तहसील महरौनी अंतर्गत ग्राम सेमरा भागनगर निवासी एक युवक ने रविवार रात्रि करीबन 9:00 बजे एक नामजद युवक पर उसके 5 लाख रूपए हड़पने की आरोप लगाते हुए फांसी लगाने से पूर्व व्हील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की है। जिसका वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। बरहाल जानकारी मिलने पर उक्त मामले में पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।