प्रतापगढ़: जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय में आयोजित हुई साप्ताहिक समीक्षा बैठक
जिला कलेक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन डीओआईटी में किया गया। बैठक में संपर्क पोर्टल, लंबित प्रकरणों सहित ग्राम रथ अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर विजयेश कुमार पंड्या, सीईओ जिला परिषद पर्वत सिंह, एसीईओ धनदान देथा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।