पेण्ड्रा: जीपीएम में सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक, रंगोली, ड्रॉइंग एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, जनजागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आईटीआई गौरेला एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बालिकाओं द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं रंगोली के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।