जहानाबाद: बुर्का पहनकर प्रेमिका से मिलने बंगाल से बिहार पहुंचा प्रेमी, लोगों ने जमकर की पिटाई; बना चर्चा का विषय
बिहार के जहानाबाद शहर के शेख आलमचक मोहल्ला स्थित फिदा हुसैन रोड पर बुर्का पहनकर पहुंचा एक युवक स्थानीय लोगों के शक के बाद पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने बुर्का हटाने से इनकार किया, जिसके बाद कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को भीड़ से निकालकर नगर थाना ले गई।