जमुई: NH पर अवैध पार्किंग के खिलाफ परिवहन और खनन विभाग ने अभियान चलाकर 75 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला
Jamui, Jamui | Jun 3, 2026 जिला पदाधिकारी नवीन के निर्देश पर परिवहन और खनन विभाग द्वारा बुधवार की शाम 04:00 बजे तक NH पर अवैध पार्किंग और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया गया। जिसके तहत हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों, ओवरलोडिंग और परिवहन नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की गई।