मंझनपुर: जिले के 8 थानों की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 12 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, चालान भेजा न्यायालय
कौशाम्बी जिले में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एसपी के निर्देश पर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के दृस्टिगत मंझनपुर, करारी व महेवाघाट समेत विभिन्न थानों की पुलिस ने अभियान चलाकर 12 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसमें मारपीट समेत स्थानीय थाने पर अन्य मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने सभी का चालान न्यायालय भेज दिया है।