आंवला: आंवला में युवती को बुरी नियत से दबोचकर युवक ने गर्दन पर चाकू रखकर की अश्लील हरकतें, पुलिस जांच में जुटी
Aonla, Bareilly | Dec 14, 2025 आंवला थाना क्षेत्र में रविवार सुबह आठ बजे एक युवती को खाली जगह में गोबर डालकर घर लौटते समय एक युवक ने बुरी नीयत से दबोच लिया। युवक ने कोहरे का फायदा उठाकर युवती के साथ अश्लील हरकतें कीं। पीड़िता ने आंवला थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।