बड़वारा: बड़वारा पुलिस ने अवैध शराब पर की कार्रवाई, 15 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Badwara, Katni | Oct 2, 2026 बड़वारा थाना पुलिस ने अवैध मदिरा के निर्माण व बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 लीटर अवैध हाथ भट्टी बनी महुआ की कच्ची शराब जब्त की है।