प्रतापगढ़: बचपन कच्ची मिट्टी की तरह होता है, जैसा चाहें वैसा पात्र बनाया जा सकता है: शास्त्री
प्रतापगढ़ जिले के समीपवर्ती निनोर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। कथा वाचक पंडित कमलेश शास्त्री ने कथा का रसपान कराते हुए धर्म, संस्कार और जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कथावाचक शास्त्री ने कहा कि किसी भी स्थान पर बिना निमंत्रण जाने से पहले यह अवश्य विचार करना चाहिए कि वहां स्वयं, अपने इष्ट या गुरु का