चौमूं: चोंमू जयपुर रेल लाइन पर तेज आंधी और बारिश के बाद तार टूटने से ट्रेनों की रफ्तार रुकी, 3 घंटे तक रेल यातायात रहा बाधित
Chomu, Jaipur | May 3, 2026 चौमूं में तेज बारिश और अंधड़ के कारण शनिवार रात्रि में रेलवे संचालन प्रभावित हुआ। जयपुर और चौमूं के बीच नींदड़-बैनाड़ रेलवे ट्रैक के पास बिजली का तार टूट गया, जिससे ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई। तार टूटने के बाद उसमें करंट आने की आशंका को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने एहतियातन तुरंत ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया। इस घटना का सीधा असर लंबी दूरी पर पड़ा।