बिलग्राम: कटरा बिल्हौर हाइवे मार्ग पर पशु चिकित्सालय के सामने कार विद्युत पोल से टकराई, हादसे का CCTV फुटेज वायरल, दो लोग घायल
Bilgram, Hardoi | May 12, 2026 मल्लावां थाना क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर हाईवे मार्ग पर पशु चिकित्सालय के सामने कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराई,हादसे का लाइव सीसीटीवी वीडियो आया सामने जानकारी के अनुसार सांडी कस्बे के मोहल्ला बड़ा चौराहा निवासी 40 वर्षीय रमन वर्मा अपनी पत्नी प्रियंका सोनी के साथ किसी काम से कानपुर गए थे।वह दोनो लोग घर वापस लौट रहे थे।कार को रमन वर्मा चला रहे थे।