छतरपुर जिले के बक्स्वाहा से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चाय की दुकान पर बैठे भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और नगर परिषद अध्यक्ष के भतीजे की चप्पलों से पिटाई की जा रही है,वायरल वीडियो बक्स्वाहा नगर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नीलू सोनी एक चाय की दुकान पर बैठे थे, तभी पीछे से आए एक युवक ने बातचीत करते-करते अचानक चप्पलों से उन पर हमला कर दिया। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।,मामले में बक्स्वाहा थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना कुछ दिन पुरानी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किरन अहिरवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर