एम्बुलेंस नहीं मिली तो खाट बनी एंबुलेंस: 3 घंटे इंतजार के बाद भी नहीं पहुंची जननी एक्सप्रेस, 2 किमी कीचड़ में पैदल चलकर प्रसूता को पहुंचाया अस्पताल
छतरपुर जिले के बक्सवाहा विकासखंड आज भी बुनियादी सुविधाओं से अपेक्षित है,ताज़ा मामला ग्राम पंचायत निमानी के मझरा टोला पडसिला है जहाँ बुनियादी सुविधाओं के अभाव की दर्दनाक तस्वीर सामने आई है।जहाँ प्रसव पीड़ा से जूझ रही 30 वर्षीय सुनीता भिलाला को अस्पताल पहुंचाने के लिए जननी एक्सप्रेस को सूचना दी गई, लेकिन 3 घंटे इंतजार के बाद भी वाहन नहीं पहुंचा।जिसके बाद कच्चा रास्ता दलदल में तब्दील होने के कारण ग्रामीणों को महिला को खाट पर लिटाकर 2 किलोमीटर मुख्य मार्ग तक पैदल ले जाना पड़ा, जिसके बाद निजी वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने कलेक्टर और विधायक से भी मदद लंबे समय से मांग रहे है लेकिन कई सालों बाद हालात जस के तस है,वही पंचायत सचिव महेश शुक्ला के मुताबिक सड़क निर्माण की फाइल 2022 में जमा की जा चुकी है, लेकिन जांच के बाद भी आज तक स्वीकृति नहीं मिल सकी है, यह तस्वीरें बया कर रही हैं की बुंदेलखंड के हालात आज भी बड़े भयावह बने है,भले ही सरकार लाख दावे कर रही हो लेकिन यह तस्वीरे अलग ही हालात बया कर रही हैं।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर