हरिद्वार: शिवालिक नगर शिव मंदिर के निकट सामुदायिक केंद्र में शिवसेना की अहम बैठक हुई संपन्न
शिवालिक नगर शिव मंदिर के निकट सामुदायिक केंद्र में शिवसेना की अहम बैठक हुई। शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रजापति ने कहा कि शिवसेना उत्तराखंड में चिकित्सा, शिक्षा, बेरोजगारी एवं सनातन धर्म की उन्नति के लिए रणनीति बनाकर काम करेगी और सरकारी अधिकारियों की सहमति से जो भी दो नंबर के काम चल रहे हैं ऐसे भ्रष्टाचार और भ्रष्ट कार्यों को तत्काल प्रभाव से बंद करवाएगी। इसके साथ ही शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रजापति ने कई युवाओं को आज शिवसेना की शपथ भी ग्रहण कराई।