तेल बता कर तेलंगाना की रेल पकड़ने की फिराक में आए शराब तस्कर को जीआरपी बल्लबगढ ने दबोचा:एसीपी राजेश चेची
फरीदाबाद,17 सितम्बर।
Aonenews अरविन्द बक्शी
फरीदाबाद जीआरपी एसीपी राजेश चेची द्वारा बताया कि 16 सितंबर चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन बल्लभगढ़ पर एक आरोपी जानू रजनीकांत वासी भूपाल नगर पेटी कुंडा तेलंगाना के कब्ज से 82 बोतल अंग्रेजी शराब तस्करी की नीयत से सिकंदराबाद ले जाने बारे गिरफ्तार किया गया है।
इस युवक के पास तीन बैग थे जिस ने प्रारंभिक पूछताछ पर बताया कि वो सरसों के तेल का व्यापारी है और तेल लेके जा रहा है। पर शक होने पर जब थैले चेक किए गाये तो उसमें अलग अलग तीन ब्रांड की 82 बोतल वाइन मिली। आरोपी को पेश अदालत करके बंद जुडिशल नीमका जेल कराया गया है।
विदित रहे कि इसी स्टेशन पर गत सप्ताह भी 50 किलो गांजा बरामद किया गया था।