#Jaipur_Rural: जयपुर ग्रामीण पुलिस
#रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जयपुर ग्रामीण पुलिस का"रक्षा का वचन" अभियान। दिनांक 28/08/2026
पुलिस एवं आमजन के मध्य बेहतर समन्वय, विश्वास एवं आत्मीयता स्थापित करने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं में पुलिस के प्रति सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज जिला जयपुर ग्रामीण पुलिस के समस्त थानों/कार्यालयों में आज दिनांक 28/08/2026 को "रक्षा का वचन" कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुलिस अधिकारियों /कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र की महिलाओं, बालिकाओं, सुरक्षा सखियों एवं स्कूली छात्राओं से राखी बंधवाई गई तथा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सहायता के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, हेल्पलाइन, साइबर सुरक्षा तथा पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सहायता / सेवाओं के संबंध में संक्षिप्त जानकारी भी दी गई।
@policerajasthan
@igpjaipur
@diprrajasthan
#raksha_ka