रामपुर रसिया गांव निवासी राम मूर्ति पुत्र मुन्ना लाल मंगलवार को गांव के पास शौच करने गया था। तभी मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। किसी तरह से संघर्ष कर अपनी जान को बचाया। बालक ने अपने परिजनों को बताया तो मौके पर परिजन पहुंचे और एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर लाया गया जँहा इलाज जारी हैं।