चौकी बैवाही क्षेत्र के तेलियन पुरवा में सोमवार को अज्ञात कारणों से आग लग गयी। हवा तेज चलने के कारण भीषण रूप ले लिया। जिसमें रघुनन्दन पुत्र दुलारे व हरी राम पुत्र दुलारे का मकान जल गया। वहीं इस अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुवा हैं। लेखपाल पंकज ने बताया हैं कि रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी गयी हैं। जिससे पीड़ितों को उचित मुवावजा दिलवाया जाएगा।