बीसलपुर: शराबी पिता ने बहस के बाद बेटी को सिर में मारी गोली, मौत; हत्यारोपी किया गया गिरफ्तार
बीसलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रमपुरा नौगवां में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ शराब के नशे में धुत पिता ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी 20 वर्षीय पुत्री की अवैध तमंचे से सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद कर लिया है।