मंडला: पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलगांव में शिक्षक नहीं, छात्रों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Mandla, Mandla | Jul 28, 2026 विकासखंड मोहगांव के पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलगांव में कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए विषय शिक्षकों की व्यवस्था नहीं होने से छात्र-छात्राओं ने कलेक्टर के नाम मंगलवार 1 बजे ज्ञापन सौंपकर तत्काल शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की है। ज्ञापन ग्राम पंचायत बिलगांव के सरपंच के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।