किशनगंज: जीजा ने साले पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, आरोपी को किया गिरफ्तार
जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे मिली भंवरगढ में प्रेमनगर सहरिया कॉलोनी में पलंग पर सो रहे युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी गोपीलाल आर्य ने बताया कि 11 जुलाई की रात सिरसोद निवासी रामजीलाल सहरिया घर के बाहर सो रहा था। आरोपी लड्डूलाल सहरिया ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।