बीकानेर: जामसर थाना क्षेत्र में मारपीट और लूट के मामले में करणी नगर निवासियों ने कराए क्रॉस मुकदमे दर्ज
बीकानेर। जिले के जामसर पुलिस थाना क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट व लूटपाट की घटना हुई। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए क्रॉस मुकदमे दर्ज करवाये है। पहला मामला जामसर निवासी ओमप्रकाश ने दर्ज करवाया है। जिसमें करणीनगर निवासी गौरव, गौरव का भांजा व 10-15 अन्य आरोपियों के खिलाफ मारपीट व दुकान के गल्ले से 75 हजार रूपये नगद चुराए।