श्री गंगानगर: कलेक्ट्रैट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिला कलक्टर ने योजनाओं की समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 13, 2026
जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में सोमवार को दोपहर 3:00 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएं। विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर संवेदनशील है।