उनियारा: बनेठा में आरक्षी हत्याकांड का 12 घंटे में हुआ खुलासा, दो आरोपी किए गए गिरफ्तार
Uniara, Tonk | May 5, 2026 टोंक जिले के बनेठा क्षेत्र में आरक्षी भागचन्द सैनी की हत्या के मामले का पुलिस ने मात्र 12 घंटे में खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देश पर गठित चार टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण का पर्दाफाश किया।