लालगंज: तिरहुत परिक्षेत्र के डीआईजी चंदन कुशवाहा ने शुक्रवार को लालगंज पुलिस अनुमंडल सदर-2 कार्यालय का निरीक्षण किया
तिरहुत परिक्षेत्र के डीआईजी चंदन कुशवाहा ने शुक्रवार को लालगंज पुलिस अनुमंडल सदर-2 कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कांडों के अनुसंधान, लंबित मामलों के निष्पादन, थाना अभिलेख, मालखाना एवं शस्त्रागार की समीक्षा की। साथ ही दियारा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान