दतिया नगर: दतिया: वन विभाग के कर्मचारियों ने हरिकेश गुर्जर के हत्यारों पर कार्रवाई की मांग की
मुरैना वनमंडल में वनरक्षक हरिकेश गुर्जर जी को रेत माफियाओं द्वारा अवैध उत्खनन के मामले में ट्रैक्टर ट्राली चढ़ाकर उनको मार दिया गया । वनमंडल दतिया के वन कर्मचारी ने अपना विरोध प्रकट किया है ,साथ ही शासन प्रशासन से मांग करते हैं कि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो । श्री हरिकेश गुर्जर की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी.