तरबगंज: वजीरगंज थाना क्षेत्र में सिद्ध पीठ बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पर महाशिवरात्रि को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा
वजीरगंज थाना क्षेत्र में स्थित सिद्ध पीठ बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व को लेकर हुई तैयारियों का जायजा अपर पुलिस व सीओ ने लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने के लिए लग रहे बैरिकेडिंग का निरीक्षण किया।उन्होंने निकास के रास्ते को पूरी तरह खाली रखने को कहा। मेला क्षेत्र में बड़ी गाड़ियों का प्रवेश कुछ दूर पहले रोक दिया जाएगा।