तरबगंज: जैतपुर में भूमि अधिग्रहित होने के बाद भी नहीं मिला मुआवजा, पीड़ित ने जिलाधिकारी से की शिकायत
जैतपुर में सरकार द्वारा अधिग्रहित की जा चुकी रिंग रोड के लिए जमीन का नहीं मिला मुआवजा। बहादुर पुत्र राजाराम ने जिला अधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा की गाटा संख्या 681 में सहखातेदार है उक्त जमीन का अमीन द्वारा रजिस्ट्री करवा लिया गया अन्य खातेदारों को मुआवजे की रकम मिल चुकी है लेकिन उसे मुआवजे की रकम नहीं मिली है।