तरबगंज: तरबगंज ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख मनोज पान्डेय की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई संपन्न
गुरुवार को तरबगंज ब्लॉक सभागार में वित्तीय वर्ष 24-25 के विकास कार्यों को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों की एक बैठक ब्लॉक प्रमुख मनोज पान्डेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में लगभग दो करोड़ के विकास कार्यों का प्रस्ताव मांगा गया। बैठक में खंड विकास अधिकारी ने विकासखंड तरबगंज में चल रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।