कुम्भराज: बांसाहेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी का नशे में अर्धनग्न वीडियो वायरल, गुना एसपी ने लिया संज्ञान
Kumbhraj, Guna | Apr 24, 2026 कुंभराज के मृगवास थाना के पुलिस चौकी बांसाहेडा प्रभारी ASI जगदीश जाटव का 24 अप्रैल दोपहर को वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें आरोप लगाते हुए दावा किया है कि वह नशे की हालत में है और अर्धनग्न स्थिति में चौकी परिसर के अंदर जमीन पर लेटे है। मामले पर एसपी हितिका वासल ने कहा, वीडियो मुझे मिला है। जांच और कार्यवाही कराई जा रही है जो भी पाया जाएगा वैधानिक कार्रवाई होगी।