देवबंद: सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसपी देहात सागर जैन ने देवबन्द तहसील में सुनी जनता की फरियाद
शनिवार को देवबन्द तहसील परिसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसपी देहात सागर जैन ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिये। इस दौरान फरियादियों ने राशन कार्ड,बिजली विभाग,राजस्व विभाग से सम्बंधित शिकायती पत्रों को एडीएमई के समक्ष रखा।