देवबंद: नागल में 9 वर्ष पहले एक युवक की फावड़ा मारकर हत्या करने के मामले में कोर्ट ने 3 भाइयों समेत चार को सुनाई आजीवन कारावास
अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-3 प्रकाश तिवारी की अदालत ने हत्या के मामले में तीन सगे भाइयों सहित चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों पर 1,61000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। चारो अभियुक्तों ने 9 वर्ष पहले मामूली विवाद में एक युवक को फावड़े से हमला कर हत्या कर दी थी। वही एक अन्य मामले में थाना देवबंद निवासी नीटू को तीन साल की सजा सुनाई है।