देवबंद: थाना देवबंद पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गांव बन्हेड़ा से किया गिरफ्तार
गुरुवार को देवबंद कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी बोनी उर्फ सुहेल पुत्र अबरार निवासी गांव बन्हेड़ा खास थाना देवबंद को गांव बन्हेड़ा से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।