देवबंद: नागल में डीजे पर गाना बजाने को लेकर कांवड़ियों के साथ की गई मारपीट,मामले की जांच में जुटी पुलिस
नागल में कावड़ियों के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है।हरिद्वार से गंगा जल भरकर कावड़िये अपने घर जा रहे थे।जैसे ही वह गांव कपासा के पास टपरी मार्ग पर पहुंचे।तभी दलित समाज के कुछ युवकों ने आकर उन्हें रोक लिया।ओर अपनी पसंद का गाना डीजे पर बजाने की जिद करने लगे।कावड़ियों ने गाना बजाने से मना कर दिया।जिसके बाद आरोपियों ने कावड़ियों के साथ मारपीट कर दी।