देवबंद: लव जिहाद पर उम्र कैद की सजा वाले कानून का मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के विभाग संयोजक राव मुशर्रफ अली ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कथित 'लव जिहाद' को रोकने के लिए बने कानून में संशोधन के लिए विधेयक पेश किया है।अब जबरन या धोखे से धर्मांतरण का दोषी पाए जाने पर उम्रकैद की सजा का प्रावधान किया गया है।पहले के कानून में इसके लिए 10 साल तक की सजा का प्रावधान था। प्रदेश सरकार के लव जिहाद पर उम्र कैद की सजा वाले कानून का राव मुशर्रफ अली ने स्वागत किया है।