बानसूर: बानसूर के रामपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक में आग, अज्ञात लोगों की करतूत से दहशत
Bansur, Alwar | Apr 5, 2026 बानसूर क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार देर रात घर के बाहर खड़ी बाइक में अज्ञात लोगों द्वारा आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना टोडी मोहल्ला निवासी अजीत स्वामी के घर के बाहर की है, जहां मेला देखने आए रिश्तेदारों की दो बाइकें खड़ी थीं। रात करीब 11:30 बजे अचानक एक बाइक में आग लगा दी गई।