नवरात्रि पर बराही देवी धाम पहुंचे सीओ रानीगंज, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
प्रतापगढ़। शारदीय नवरात्रि के दौरान मां बराही देवी धाम चौहर्जन में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस-प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में सीओ रानीगंज प्रशांत राज ने एसडीएम रानीगंज और थाना प्रभारी अवन कुमार दीक्षित के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही नवरात्रि में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में नवरात्रि के दौरान प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्कता बरत रही है। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, शांतिपूर्ण माहौल और सुचारु दर्शन व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया।