🚨 पराली जलाने पर किसानों को नोटिस की धमकी, लेकिन जलती फसल बचाने के लिए सरकारी व्यवस्था कहां?
अम्बेडकरनगर के शंभुपुर थाना क्षेत्र में जाफरगंज रोड पर सीगरोहर से आगे ट्रॉली पर लदी फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते किसान की मेहनत जलकर राख हो गई।
एक तरफ पराली जलाने पर किसानों को 10 से 15 हजार रुपये तक के जुर्माने की चेतावनी दी जाती है, तो दूसरी तरफ जब किसानों की फसल आग की भेंट चढ़ती है, तब अग्निशमन व्यवस्था और प्रशासन की तत्परता पर सवाल खड़े होते हैं।
सवाल है – किसानों को सिर्फ नोटिस और जुर्माने की धमकी मिलेगी या उनकी फसल और मेहनत की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी कोई निभाएगा?
आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।
📍 अम्बेडकरनगर | UP45 NEWS
Voice of the People
#AmbedkarNagar #UP45News #UttarPradeshNews #Kisan #FarmerNews Parali FireIncident FireBrigade GroundReport FarmersIssue UPNews PublicVoice BreakingNews
Akbarpur, Ambedkar Nagar | Nov 22, 2026