जमुई: कचहरी चौक स्थित अंबेडकर स्थल पर किसान सभा ने डीएम को सौंपा मांगों का ज्ञापन, धरना जारी
Jamui, Jamui | May 25, 2026 बिहार राज्य किसान सभा के आवाहन पर सोमवार 12 बजे को जिले में किसानों और खेत मजदूरों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर कचहरी चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना में बड़ी संख्या में किसान सभा एवं खेत मजदूर संघ के कार्यकर्ता शामिल हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।