प्रतापगढ़: नेशनल हाईवे-56 पर बढ़ते हादसों के बीच पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, चालकों को दिलाई यातायात नियमों की शपथ
प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट क्षेत्र में नेशनल हाईवे-56 पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस ने विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। थाना अधिकारी छबिलाल मीणा के नेतृत्व में कड़बलिया मोड़ पर अभियान चलाकर माइंस वाहनों सहित अन्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने वाहनों को रोककर चालकों को सड़क सुरक्षा संबं