महिदपुर: हफ्ता वसूली कर धमकाने वाले 3 आदतन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल 🚨🚔
उज्जैन जिले की महिदपुर पुलिस ने खुद को दादा-पहलवान बताकर आम लोगों से हफ्ता वसूली करने वाले 3 आदतन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 8 अगस्त 2026 को एक महिला फरियादिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी महिदपुर में रहने के एवज में हर हफ्ते 1000 रुपये की मांग कर रहे थे और मना करने पर मारपीट व गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपियों को दबोच लिया। इन बदमाशों पर पहले से ही हत्या, बलवा और अवैध हथियारों जैसे कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
#Mahidpur #CrimeNews #UjjainPolice #HaftaVasooli #siti24ujjain