उज्जैन: एसकेएन डायग्नोस्टिक्स सेंटर में उल्लास के साथ हुआ ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां 🩺
उज्जैन के एसकेएन (SKN) डायग्नोस्टिक्स सेंटर में भी स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के रंग में सराबोर होकर मनाया गया। समारोह में सेंटर के श्री प्रमोद शर्मा (गुरुजी) द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर सेंटर के चिकित्सक डॉ. पार्थ शर्मा, डॉ. पूर्वी शर्मा, डॉ. मनीषा राठौर और समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। ध्वजारोहण के पश्चात आयोजित देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन पीआरओ रितेश राव ने किया और मैनेजर मिनल शिंदे के आभार प्रदर्शन व राष्ट्र की खुशहाली की कामना के साथ समारोह का समापन हुआ।
#UjjainNews #IndependenceDay2026 #SKNDiagnostics #UjjainHealth #siti24ujjain