अथमलगोला: अथमलगोला में स्कूल का अनुपयोगी सामान बेचने पर ग्रामीणों का हंगामा, जाँच शुरू
अथमलगोला प्रखंड के राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करजान सूर्यपुरा में विद्यालय की अनुपयोगी सामग्री अवैध तरीके से बेचने के आरोप पर सोमवार शाम करीब 4 बजे ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय का फर्नीचर और पंचायत द्वारा लगाया गया जिम का सामान ई-रिक्शा से ले जाया जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा पर लदे सामान को कब्जे में