ओरमांझी: ओरमांझी और ठाकुरगांव में लेवी वसूलने वाला टीएसपीसी उग्रवादी गिरफ्तार
ओरमांझी और ठाकुरगांव सहित कई थाना क्षेत्र मे लेवी वसूलने वाला टीएसपीसी उग्रवादी गोविन्द महतो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि टीएसपीसी उग्रवादी गोविन्द महतो टीएसपीसी के सब जोनल कमाण्डर अरविन्द जी के दस्ता का सक्रिय सदस्य है।